देश की खबरें | स्ट्रैंड्जा मेमोरियल मुक्केबाजी : निकहत और नीतू सेमीफाइनल में, पदक पक्के किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन निकहत जरीन (52 किग्रा) और नीतू (48 किग्रा) ने बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 73वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि दो अन्य भारतीय मुक्केबाजों को अपने शुरुआती दौर के मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

नयी दिल्ली, 24 फरवरी पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन निकहत जरीन (52 किग्रा) और नीतू (48 किग्रा) ने बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 73वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि दो अन्य भारतीय मुक्केबाजों को अपने शुरुआती दौर के मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

निकहत ने इंग्लैंड की चार्ले डेविसन को 5-0 से शिकस्त दी। नीतू ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए इसी अंतर से इटली की रोबर्टा बोनाटी को पराजित किया।

निकहत (25 वर्षीय) ने इस टूर्नामेंट के 2019 चरण में स्वर्ण पदक जीता था।

निकहत और नीतू के सेमीफाइनल में पहुंचने से भारत ने अब यूरोप के सबसे पुराने मुक्केबाजी टूर्नामेंट में तीन पदक पक्के कर लिये हैं। नंदिनी (81 किग्रा से अधिक) ने मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की वेलेरिया एक्सेनोवा को हराकर देश के लिये पहला पदक पक्का किया था।

सुमित कुंडू (75 किग्रा) और अनामिका (50 किग्रा) को शुरूआती मुकाबलों में हार मिली।

सुमित प्री क्वार्टर फाइनल में मौजूदा विश्व और यूरोपीय चैंपियन यूक्रेन के अलेक्सांद्र खेज़नियाक से 0-5 से हार गये।

अनामिका बुधवार को अंतिम आठ मुकाबले में अल्जीरिया की रौमेसा बौलेम से 1-4 से हारकर बाहर हो गयी।

इस प्रतियोगिता में 36 देशों के 450 से अधिक मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।

रूस ने यूक्रेन पर गुरुवार को हमला किया। इस बारे में भारतीय दल के एक सदस्य ने पीटीआई से कहा, ‘‘फिलहाल सैन्य संघर्ष का असर यहां नहीं दिख रहा है। यूक्रेन के मुक्केबाजों ने कल भी अपनी स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था और वे आज भी भाग ले रहे हैं। वजन करवाने का कार्य सुबह पूरा कर लिया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\