देश की खबरें | झारखंड के हजारीबाग में धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के हजारीबाग जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान कथित तौर पर पथराव किया गया, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
हजारीबाग, 26 मार्च झारखंड के हजारीबाग जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान कथित तौर पर पथराव किया गया, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उपमंडल पुलिस अधिकारी परमेश्वर कामती ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे जामा मस्जिद चौक के पास हुई, जब रामनवमी उत्सव के तहत मंगला जुलूस निकाला जा रहा था।
उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से पथराव किया गया।
वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां चलाईं।
पुलिस ने दावा किया कि स्थिति नियंत्रण में है और घटनास्थल पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा, “पथराव का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।”
स्थानीय लोगों के अनुसार, सांप्रदायिक गीत बजाने को लेकर दो समूहों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से पथराव किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)