एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सिकंदरपुर गांव में पटाखे फोड़ने के मुद्दे पर पथराव, पांच घायल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिकंदरपुर गांव में पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुई झड़प में पथराव से पांच लोग घायल हो गये. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सिकंदरपुर गांव में पटाखे फोड़ने के मुद्दे पर पथराव, पांच घायल
पुलिस (Photo Credits: Twitter)

मुजफ्फरनगर, 6 नवंबर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर जिले के सिकंदरपुर गांव में पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुई झड़प में पथराव से पांच लोग घायल हो गये. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

यह घटना चार्थवाल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में शुक्रवार को उस समय हुई जब बच्चों के पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक ही समुदाय के लोगों में झड़प हो गयी और पथराव हुआ. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पेड़ से टकराई, एक की मौत,12 लोग घायल

पुलिस के मुताबिक इस घटना में आशु, सोनू, संगम, अंकित और संजीव घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2021 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).