खेल की खबरें | पारिवारिक कारणों से पाकिस्तान के खिलाफ बची हुई श्रृंखला में नहीं खेल पायेंगे स्टोक्स : ईसीबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स पारिवारिक कारणों से पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बीच हुए मुकाबलों में नहीं खेल पायेंगे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार को यह जानकारी दी।

मैनचेस्टर, नौ अगस्त इंग्लैंड के स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स पारिवारिक कारणों से पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बीच हुए मुकाबलों में नहीं खेल पायेंगे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार को यह जानकारी दी।

ईसीबी ने हालांकि उनके हटने का सही कारण नहीं बताया।

यह भी पढ़े | Former India and Mohun Bagan Player Manitombi Singh Dies: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व डिफेंडर और मोहन बागान के कप्तान रहे मनितोम्बी सिंह का 39 साल की उम्र में निधन.

ईसीबी ने एक बयान में कहा, ‘‘स्टोक्स इस हफ्ते के अंत में न्यूजीलैंड जायेंगे। वह पाकिस्तान के खिलाफ 13 अगस्त गुरूवार और 21 अगस्त शुक्रवार से एजिस बाउल में शुरू होने वाले इंग्लैंड के दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पायेंगे। ’’

बयान के मुताबिक, ‘‘इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड स्टोक्स के परिवार के साथ सभी मीडिया से अनुरोध करता है कि वे इस समय परिवार की निजता का सम्मान करें। ’’

यह भी पढ़े | IPL 2020: वीवो के जाने पर बोले सौरव गांगुली ने कहा- इसे वित्तीय संकट नहीं कहूंगा.

क्राइस्टचर्च में जन्में 29 वर्षीय स्टोक्स इंग्लैंड की टीम के अहम सदस्य हैं और उन्होंने हाल के वर्षों में कई शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलायी है जिसमें 2019 विश्व कप का फाइनल और एशेज हंड्रेड शामिल हैं।

मेजबान इंग्लैंड ने शुरूआती टेस्ट तीन विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर