खेल की खबरें | स्टोक्स ने माना, नेट्स में बुमराह की गेंदबाजी को दोहराना मुश्किल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट में नहीं खेले थे और फिर भी इंग्लैंड को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और अब बेन स्टोक्स तथा उनके साथियों को लॉर्ड्स में भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज की विविधता के लिए तैयार रहना होगा जिसके बारे में घरेलू कप्तान ने भी स्वीकार किया है कि इन्हें नेट पर दोहराना मुश्किल है।
बर्मिंघम, सात जुलाई जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट में नहीं खेले थे और फिर भी इंग्लैंड को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और अब बेन स्टोक्स तथा उनके साथियों को लॉर्ड्स में भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज की विविधता के लिए तैयार रहना होगा जिसके बारे में घरेलू कप्तान ने भी स्वीकार किया है कि इन्हें नेट पर दोहराना मुश्किल है।
इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 336 रन से हार का सामना करना पड़ा और भारतीय टीम प्रबंधन ने गेंदबाजी के बोझ के कारण बुमराह को उस मुकाबले में नहीं उतारा।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की कि 10 जुलाई से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज की टीम में वापसी होगी और स्टोक्स से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा कि मैं जसप्रीत बुमराह के बारे में पूछे बिना ही प्रेस कांफ्रेंस पूरी कर लूंगा। हम एक-दूसरे के खिलाफ इतनी बार खेलते हैं कि आपको पता होता है कि आपका सामना किससे होगा इसलिए आप ट्रेनिंग के दौरान इसका अभ्यास करते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कोच और साइडआर्म ट्रेनर के साथ आप जो कर सकते हैं उसे करने की कोशिश करें, क्रीज पर बाहर की तरफ से गेंदबाजी का सामना करें, उनके गेंदबाजी आक्रमण की तरह खुद को अभ्यास देने की कोशिश करें। लेकिन किसी मैच में आपके सामने आने वाली चीजों को दोहराना हमेशा कठिन होता है।’’
स्टोक्स ने इसकी पुष्टि नहीं की कि उनके तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर तीसरे टेस्ट में खेलेंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘यह एक ऐसा निर्णय होगा जिसे हमें यह देखकर लेना होगा कि हर कोई कैसे तैयार होता है। हमने उसे इस सप्ताह यहां टीम के साथ रखा और उसके गेंदबाजी के बोझ को देखते हुए उसे तैयार किया। लॉर्ड्स में होने वाले मैच के लिए सभी एकादश में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हैं।’’
स्टोक्स का मानना है कि एक टीम के रूप में इंग्लैंड को संयमित रहना होगा और मेजबान टीम को जीत के बाद ना तो बहुत अधिक उत्साहित होना होगा और ना ही हार के बाद बहुत अधिक हताश होना होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

