खेल की खबरें | स्टोइनिस को चोट लगी, भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में खेलना संदिग्ध : रिपोर्ट

सिडनी, 27 नवंबर आस्ट्रेलिया के हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस का भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में खेलना संदिग्ध है क्योंकि खबरों के अनुसार शुक्रवार को यहां श्रृंखला के शुरूआती मैच के दौरान वह चोटिल हो गये हैं।

स्टोइनिस अपने सातवें ओवर की दूसरी गेंद फेंकने के बाद दर्द से कराहने लगे। वह तुरंत ही मैदान से चले गये और ग्लेन मैक्सवेल ने ओवर पूरा किया।

यह भी पढ़े | Hardik Pandya बोले- सही समय पर करूंगा गेंदबाजी, हमें अन्य हरफनमौला खिलाड़ियों को तराशने की जरूरत.

क्रिकेट डॉट काम डॉट एयू के अनुसार 31 साल के खिलाड़ी को पेट की बायीं ओर दर्द हुआ और चोट की गंभीरता जानने के लिये स्कैन कराये जायेंगे।

स्टोइनिस की चोट से हरफनमौला कैमरन ग्रीन और मोइसेस हेनरिक्स रविवार को एससीजी में होने वाले दूसरे वनडे के लिये दौड़ में हो शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st ODI 2020: पहले वनडे मुकाबले में बनें ये प्रमुख रिकार्ड्स.

स्टीव स्मिथ ने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि स्टोइनिस कैसा है। मैंने उसे नहीं देखा है लेकिन उम्मीद करता हूं कि वह ठीक हो। लेकिन अगर वह ठीक नहीं है तो किसी को उसकी जगह आना होगा और ऐसा कोई जो गेंदबाज हो शायद कैमरन (ग्रीन)। ’’

ग्रीन शेफील्ड शील्ड के दौरान बल्ले और गेंद दोनों में अच्छी फार्म में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)