एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में कारोबार सुस्त, सेंसेक्स, निफ्टी स्थिर रुख के साथ बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिकॉर्ड तेजी के सिलसिले के बाद बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी मंगलवार को सुस्त कारोबार के बीच लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुए। निफ्टी में लगातार 14वें कारोबारी सत्र में तेजी रही।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में कारोबार सुस्त, सेंसेक्स, निफ्टी स्थिर रुख के साथ बंद

मुंबई, तीन सितंबर रिकॉर्ड तेजी के सिलसिले के बाद बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी मंगलवार को सुस्त कारोबार के बीच लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुए। निफ्टी में लगातार 14वें कारोबारी सत्र में तेजी रही।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में 10 दिन से जारी तेजी पर विराम लगा और यह 4.40 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 82,555.44 अंक पर बंद हुआ। एक समय कारोबार के दौरान यह 159.08 अंक तक टूट गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.15 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,279.85 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक और टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन, नेस्ले और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार के दौरान गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार सोमवार को श्रम दिवस के मौके पर बंद रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख और किसी ठोस संकेतक के अभाव में... घरेलू बाजार स्थिर रहा। विनिर्माण गतिविधियों में नरमी को लेकर निवेशक थोड़े सतर्क दिखे। विनिर्माण गतिविधियों में नरमी मांग में सुस्ती को दर्शाती है।’’

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,735.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.13 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

बीएसई सेंसेक्स सोमवार को लगातार 10वें कारोबारी सत्र में 194.07 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 82,559.84 अंक पर और एनएसई निफ्टी लगातार 13वें दिन 42.80 अंक की तेजी के साथ नये शिखर 25,278.70 अंक पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).