जरुरी जानकारी | अवकाश प्रभावित सप्ताह में वैश्विक संकेतों से संचालित होगा शेयर बाजार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अवकाश से प्रभावित सप्ताह में घरेलू स्तर पर किसी बड़े कारक की अनुपस्थिति में अगले सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों के वैयविक संकेतों से संचालित होने का अनुमान है। विश्लेषकों ने यह अनुमान व्यक्त किया है।

नयी दिल्ली, 15 नवंबर अवकाश से प्रभावित सप्ताह में घरेलू स्तर पर किसी बड़े कारक की अनुपस्थिति में अगले सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों के वैयविक संकेतों से संचालित होने का अनुमान है। विश्लेषकों ने यह अनुमान व्यक्त किया है।

पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 1,744.92 अंक यानी 4.16 प्रतिशत और एनएसई का निफ्टी 516.70 अंक यानी 4.20 प्रतिशत बढ़ा। हिंदू संवत वर्ष 2077 की शुरुआत के पर हुए विशेष मुहूर्त व्यापार सत्र में शनिवार को दोनों सूचकांक सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गये।

यह भी पढ़े | Kaju Katli in Chicken Soup: दिवाली पर काजू कतली चिकन सूप के मजेदार Memes और Jokes हुए वायरल, हैरान करने वाली तस्वीरें देख आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन.

बीएसई और एनएसई सोमवार को 'दीवाली बालीप्रतिपदा' के अवसर पर बंद रहेंगे।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (अनुसंधान) अजीत मिश्रा ने कहा, ‘‘यह सप्ताह अवकाश से प्रभावित है और हमारा मानना है कि वैश्विक संकेतों पर ही जोर रहेगा, क्योंकि घरेलू कारक उपस्थित नहीं हैं। कंपनियों के तिमाही परिणाम का सत्र भी लगभग खत्म हो चुका है।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी मात्रा में बारिश : 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोप में संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ कोरोना वायरस महामारी बाजार की धारणा को प्रभावित करेगी।

वैश्विक स्तर पर 15 नवंबर 2020 तक कोविड-19 से अब तक 13 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि इस वायरस से 5.44 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं। भारत में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 88,14,579 तक पहुंच गयी है, जबकि मरने वालों की संख्या 1,29,635 हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में देश में करीब 41 हजार नये मामले सामने आये हैं, जबकि 447 लोगों की मौत हुई है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार इस समय स्थिर स्थिति में है। बाजार इस सप्ताह जारी होने जा रहे थोक मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार कर रहा है।’’

निवेशक रुपया-डॉलर की चाल, ब्रेंट क्रूड की स्थिति और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के निवेश के रुख पर भी नजर रखेंगे।

चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बागडिया ने कहा कि निवेशक आने वाले समय में कोविड-19 और इसके टीके से जुड़ी खबरों पर नजरे रखेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें