एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 428.83 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी कोष प्रवाह के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में उछाल आया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 428.83 अंक चढ़ा

मुंबई, 12 सितंबर वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी कोष प्रवाह के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में उछाल आया।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 428.83 अंक चढ़कर 81,951.99 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 154.1 अंक चढ़कर 25,072.55 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक मुनाफे वाली प्रमुख कंपनियां रहीं।

वहीं टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, नेस्ले और बजाज फिनसर्व घाटे वाली प्रमुख कंपनियां रहीं।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225, हांगकांग का हैंगसेंग भारी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार बुधवार को भारी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,755 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 398.13 अंक गिरकर 81,523.16 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 122.65 अंक टूटकर 24,918.45 अंक पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2024 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).