जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 328 अंक और चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 328 अंक से अधिक के लाभ में रहा। वहीं निफ्टी 22,200 अंक के स्तर से ऊपर चला गया। अप्रैल महीने में खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी तथा सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

मुंबई, 14 मई स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 328 अंक से अधिक के लाभ में रहा। वहीं निफ्टी 22,200 अंक के स्तर से ऊपर चला गया। अप्रैल महीने में खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी तथा सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 328.48 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,104.61 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 510.13 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 113.80 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,217.85 अंक पर बंद हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार, धातु और वाहन शेयरों की अगुवाई में यह तेजी आई। वहीं दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और औषधि कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से गिरावट आई।

सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में नेस्ले, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और एशियन पेंट्स शामिल हैं।

सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अंडा, मांस और मसालों के सस्ता होने से खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में नरम होकर 11 महीने के निचले स्तर 4.83 प्रतिशत पर रही। हालांकि, कुल मिलाकर खाने के सामान के दाम इस दौरान मामूली मजबूत हुए।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार हाल की गिरावट से उबरते हुए तेजी के रास्ते पर है। इसका प्रमुख कारण खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी और एशिया के अन्य बाजारों से मिलने वाले अनुकूल संकेत हैं।’’

नायर ने कहा कि कम मतदान प्रतिशत को लेकर अनिश्चितता के साथ अल्पकाल में उतार-चढ़ाव और सीमित दायरे में कारोबार बना रह सकता है।

बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 1.79 प्रतिशत और मिडकैप 1.14 प्रतिशत मजबूत हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, ‘‘निफ्टी में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही...वैश्विक बाजारों में हल्के कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। इसका कारण निवेशकों को अमेरिका के उत्पादक कीमत आंकड़े का इंतजार है। इससे उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति के बारे में संकेत मिलेगा। इसके अलावा, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के आज संबोधन की भी प्रतीक्षा है।’’

इस बीच, अप्रैल में थोक मुद्रास्फीति लगातार दूसरे महीने बढ़कर 13 महीने के उच्चस्तर 1.26 प्रतिशत पर पहुंच गई है। ईंधन और बिजली के साथ-साथ खाद्य पदार्थों खासकर सब्जियों के दाम बढ़ने से थोक मुद्रास्फीति बढ़ी है।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में सोमवार को मिला-जुला रुख था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.22 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 4,498.92 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी