एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, सेंसेक्स 118 अंक नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी बाजारों में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण प्रमुख शेयर सूचकांकों को सोमवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, सेंसेक्स 118 अंक नीचे

मुंबई, 18 मार्च अमेरिकी बाजारों में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण प्रमुख शेयर सूचकांकों को सोमवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा।

इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ खुले, लेकिन शुरुआती कारोबार में बढ़त कायम नहीं रख सके।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 126.36 अंक चढ़कर 72,769.79 पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 20.65 अंक बढ़कर 22,044 पर था।

दोनों सूचकांकों ने हालांकि जल्द ही शुरुआती बढ़त खो दी और लाल निशान में चले गए। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 118.03 अंक गिरकर 72,525.40 पर और निफ्टी 56.70 अंक टूटकर 21,953.70 पर था।

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और एचसीएल टेक्नोलॉजीज बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, टाइटन और मारुति में गिरावट हुई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 848.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत चढ़कर 85.65 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2024 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).