जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ खुले। हालांकि, वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा मासिक डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान की वजह से बाद में बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला शुरू हो गया।
मुंबई, 29 फरवरी स्थानीय शेयर बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ खुले। हालांकि, वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा मासिक डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान की वजह से बाद में बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला शुरू हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 93.51 अंक की बढ़त के साथ 72,398.39 अंक पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 12.55 अंक के लाभ के साथ 21,963.70 अंक पर खुला। हालांकि, बाद में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला कायम हो गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में थे।
वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।
अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में था।
अमेरिकी बाजार बुधवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,879.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2024 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

