जरुरी जानकारी | शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में सपाट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सुस्त वैश्विक बाजार के रुझान और विदेशी कोष की ताजा निकासी को देखते हुए इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों ने मंगलवार को कमजोरी के साथ कारोबार शुरू किया।
मुंबई, 27 फरवरी सुस्त वैश्विक बाजार के रुझान और विदेशी कोष की ताजा निकासी को देखते हुए इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों ने मंगलवार को कमजोरी के साथ कारोबार शुरू किया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 130 अंक की गिरावट के साथ 72,660.13 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 36.4 अंक गिरकर 22,085.65 अंक पर आ गया।
बाद में दोनों बेंचमार्क सूचकांक इसकी भरपाई करते हुए मामूली बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क 10.30 अंक की बढ़त के साथ 72,800.43 पर और निफ्टी 8.85 अंक बढ़कर 22,135.60 पर कारोबार कर रहे थे।
सेंसेक्स की घाटे में रहने वाली कंपनियों में एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रहीं।
मुनाफे वाली कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रहीं।
एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो और हांगकांग गिरावट में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई बढ़त में था।
अमेरिका का बाजार सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 285.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2024 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

