जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 45 अंक टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 45 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने के साथ उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में गिरावट आई।
मुंबई, आठ मई स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 45 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने के साथ उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में गिरावट आई।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 45.46 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,466.39 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 437.93 अंक तक लुढ़क गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 22,302.50 अंक पर स्थिर रहा।
सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो तथा मारुति शामिल हैं।
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में मंगलवार को मिला-जुला रुख रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 3,668.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.79 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 383.69 अंक टूटा था जबकि एनएसई निफ्टी में 140.20 अंक की गिरावट आई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

