एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में गिरावट थमी, बैंकिंग शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 535 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दो दिन से जारी गिरावट के बाद प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्तीय प्रणाली में नकदी डालने का फैसला किया, जिससे बैंकिंग और ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील शेयरों में भारी खरीदारी हुई।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में गिरावट थमी, बैंकिंग शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 535 अंक चढ़ा

मुंबई, 28 जनवरी दो दिन से जारी गिरावट के बाद प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्तीय प्रणाली में नकदी डालने का फैसला किया, जिससे बैंकिंग और ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील शेयरों में भारी खरीदारी हुई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 535.24 अंक या 0.71 प्रतिशत चढ़कर 75,901.41 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 1,146.79 अंक या 1.52 प्रतिशत बढ़कर 76,512.96 अंक के उच्चस्तर पर पहुंच गया था।

इसी तरह 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 128.10 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 22,957.25 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 308.8 अंक या 1.35 प्रतिशत चढ़कर 23,137.95 अंक पर पहुंच गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया और भारती एयरटेल में उल्लेखनीय बढ़त हुई।

दूसरी ओर सन फार्मास्युटिकल, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एशियन पेंट्स में गिरावट हुई।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट छुट्टियों के कारण बंद रहे।

यूरोपीय बाजारों में शुरुआती सत्र में बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत बढ़कर 77.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).