एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 63 अंक और चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को मामूली तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 63 अंक से अधिक की बढ़त में रहा। कारोबार के दौरान बाजार में अच्छी तेजी थी लेकिन प्रमुख आईटी कंपनियों टीसीएस और इन्फोसिस के तिमाही नतीजों से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 63 अंक और चढ़ा

मुंबई, 11 जनवरी स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को मामूली तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 63 अंक से अधिक की बढ़त में रहा। कारोबार के दौरान बाजार में अच्छी तेजी थी लेकिन प्रमुख आईटी कंपनियों टीसीएस और इन्फोसिस के तिमाही नतीजों से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

अमेरिका और भारत में महंगाई और अन्य आर्थिक आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों ने बाजार से दूरी बनाये रखी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 63.47 अंक यानी 0.09 प्रतिशत चढ़कर 71,721.18 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 341.76 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 28.50 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,647.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, विप्रो, लार्सन एंड टुब्रो और नेस्ले शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त में रहे थे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले घरेलू बाजार में कारोबार सीमित दायरे में रहा...कंपनियों के तीसरी तिमाही के परिणाम नरम रहने की आशंका और शेयरों का भाव अधिक होने के बीच मुनाफावसूली की गयी।’’

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.56 प्रतिशत उछलकर 78 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,721.35 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

सेंसेक्स बुधवार को 271.05 अंक और निफ्टी 73.85 अंक मजबूत हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2024 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).