एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में सात सत्र से जारी तेजी पर विराम, सेंसेक्स 729 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में बीते सात कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 729 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी 23,500 के नीचे आ गया। मुख्य रूप से बैंक और आईटी शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में सात सत्र से जारी तेजी पर विराम, सेंसेक्स 729 अंक टूटा

मुंबई, 26 मार्च शेयर बाजार में बीते सात कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 729 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी 23,500 के नीचे आ गया। मुख्य रूप से बैंक और आईटी शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 728.69 अंक यानी 0.93 प्रतिशत गिरकर 77,288.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 822.97 अंक तक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 181.80 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,486.85 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पिछले सात कारोबारी सत्रों में 4,188.28 अंक यानी 5.67 प्रतिशत चढ़ा था। एनएसई निफ्टी 1,271.45 अंक यानी 5.67 प्रतिशत मजबूत हुआ था।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, जोमैटो, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, मारुति, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी बैंक के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावर ग्रिड शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग के हैंगसेंग बढ़त में रहे, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को लाभ में रहे थे।

जियोजीत इनवेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘हाल की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। यह मुनाफावसूली अगले सप्ताह अमेरिका में शुल्क दरों की घोषणा से पहले हुई है। औषधि और आईटी जैसे उन क्षेत्रों में कुछ बिकवाली दबाव देखने को मिला, जिनका काफी कारोबार अमेरिकी बाजार से जुड़ा है।’’

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 5,371.57 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.44 डॉलर प्रति बैरल रहा।

बीएसई सेंसेक्स में मंगलवार को 32.81 अंक जबकि निफ्टी में 10.30 अंक की तेजी रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2025 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).