जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, बैंक शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 256 अंक मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 256 अंक के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100 अंक चढ़ गया।
मुंबई, नौ जून स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 256 अंक के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100 अंक चढ़ गया।
वैश्विक बाजारों में तेजी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर में 0.5 प्रतिशत की बड़ी कटौती के बाद निवेशकों की धारणा में सुधार से बाजार बढ़त में रहा।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 256.22 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,445.21 अंक पर बंद हुआ। मुख्य रूप से बैंक शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई। कारोबार के दौरान एक समय यह 480.01 अंक तक चढ़ गया था।
पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 100.15 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,103.20 अंक पर बंद हुआ।
अमेरिका और चीन के बीच एक और दौर की व्यापार वार्ता को लेकर भी बाजार में धारणा सकारात्मक रही।
सेंसेक्स के शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, मारुति, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में इटर्नल, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील और भारती एयरटेल शामिल हैं।
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए।
यूरोपीय बाजारों में दोपहर के कारोबार में मामूली गिरावट रही। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,009.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66.67 डॉलर प्रति बैरल रहा।
बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 746.95 अंक चढ़ा था जबकि एनएसई निफ्टी में 252.15 अंक की बढ़त रही थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2025 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

