जरुरी जानकारी | प्रोत्साहन कदमों से आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने में मिलेगी मदद: सियाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार के प्रोत्साहन कदमों से कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को तेज करने में मदद मिलेगी।

नयी दिल्ली, 12 नवंबर वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार के प्रोत्साहन कदमों से कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को तेज करने में मदद मिलेगी।

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) ने कहा कि अर्थव्यवस्था में

यह भी पढ़े | Dhanteras 2020: डिजिटल गोल्ड में Paytm, GooglePay और ब्रोकर फर्मों से करें निवेश, यहां जानिए सबकुछ.

फिर से सतत और तेज सुधार को समर्थन देने के लिए सरकार की सक्रिय भूमिका की तारीफ

की जानी चाहिए।

यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.

सियाम के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने एक बयान में कहा, ‘‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को प्रोत्साहन कदमों की घोषणा की। इसमें रोजगार निर्माण और ऋण गारंटी के लिए विशेष नीतिगत हस्तक्षेप है। ये कई प्रमुख क्षेत्रों में दबाव को कम करने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी अहम होंगे।’’

आयुकावा ने वाहन उद्योग की परियोजनाओं समेत निर्यात परियोजना के लिए निर्यात-आयात बैंक को अतिरिक्त ऋण सुविधा उपलब्ध कराने और अवसंरचना निर्माण पर लगातार ध्यान देने के लिए सरकार का धन्यवाद दिया। इससे वाहन क्षेत्र पर सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है।

वित्त मंत्री ने बृहस्पतिवार को चुनिंदा आवास बिक्री पर कर राहत, छोटे कारोबारों के लिए ऋण गारंटी कार्यक्रम और नए रोजगार निर्माण पर प्रोत्साहन जैसे आर्थिक प्रोत्साहन कदमों की घोषणा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\