देश की खबरें | एसटीएफ का दावा : जानवरों का झुंड अचानक सामने आने पर पलटा दुबे को ला रहा वाहन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गैंगस्टर विकास दुबे से संबंधित कथित मुठभेड़ मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में दुबे को लेकर आ रहे वाहन के सामने अचानक मवेशियों का झुंड आ जाने के कारण गाड़ी पलट गई और उसके बाद हुए घटनाक्रम में दुबे मारा गया।

लखनऊ, 10 जुलाई उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गैंगस्टर विकास दुबे से संबंधित कथित मुठभेड़ मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में दुबे को लेकर आ रहे वाहन के सामने अचानक मवेशियों का झुंड आ जाने के कारण गाड़ी पलट गई और उसके बाद हुए घटनाक्रम में दुबे मारा गया।

एसटीएफ ने शाम को जारी एक बयान में कहा कि दुबे को एसटीएफ के उपाधीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में सरकारी वाहन से लाया जा रहा था। यात्रा के दौरान कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में कन्हैयालाल अस्पताल के सामने अचानक गाय-भैंसों का एक झुंड भागता हुआ सड़क पर आ गया। लंबी यात्रा से थके वाहन चालक ने हादसा टालने के लिए वाहन को अचानक मोड़ा जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान खुले रहेंगे सभी धार्मिक स्थल: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान के मुताबिक इस घटना में वाहन में बैठे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए और क्षणिक रूप से बेहोशी में चले जाने की वजह से उनके साथ बैठा अपराधी विकास दुबे हालात का फायदा उठाते हुए घायल इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी की सरकारी पिस्टल निकालकर भागने लगा।

इसकी जानकारी मिलने पर एसटीएफ के उपाधीक्षक तेज बहादुर सिंह और उनके साथियों ने दुबे का पीछा किया तो उसने पुलिस से छीनी गई पिस्तौल से गोलियां चलाईं। दुबे को जिंदा पकड़ने की पूरी कोशिश की गई लेकिन वह पुलिस पर गोलियां चलाता रहा। एसटीएफ द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से दुबे घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में मिले सबसे जादा 7862 मरीज, 226 संक्रमितों ने तोड़ा दम.

बयान के मुताबिक दुबे द्वारा की गई फायरिंग में एसटीएफ के मुख्य आरक्षी शिवेंद्र सिंह सेंगर और कांस्टेबल विमल यादव घायल हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि पिछली दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात को कानपुर के बिकरु गांव में घात लगाकर किए गए हमले में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मास्टरमाइंड विकास दुबे शुक्रवार सुबह उज्जैन से कानपुर लाते वक्त सचेंडी थाना इलाके में हुई कथित मुठभेड़ में मारा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\