एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: नोएडा में एसटीएफ ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कुख्यात गैंगस्टर अमित कसाना के लिए रंगदारी वसूलने वाले दो शातिर बदमाशों को बुधवार रात को गिरफ्तार किया है.

Uttar Pradesh: नोएडा में एसटीएफ ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया

नोएडा, 30 सितंबर : उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (STF) ने कुख्यात गैंगस्टर अमित कसाना के लिए रंगदारी वसूलने वाले दो शातिर बदमाशों को बुधवार रात को गिरफ्तार किया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुलदीप नारायण ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के दूरियाई गांव के रहने वाले राजकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुख्यात गैंगस्टर अमित कसाना के नाम पर कुछ लोग उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं.

उन्होंने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने गाजियाबाद निवासी अतुल कसाना उर्फ अक्की और दुरियाई गांव निवासी अरुण उर्फ मास्टर को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसे रंगदारी मांगने में प्रयोग किया जा रहा था. एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि अरुण उर्फ मास्टर का दुरियाई गांव के रहने वाले राजकुमार से पैसों का लेन-देन था. इसने कुख्यात गैंगस्टर अमित कसाना से संपर्क किया, और पैसे दिलवाने की बात की. यह भी पढ़ें : रोहिणी की अदालत में गोलीबारी: दिल्ली पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया से पूछताछ की

उन्होंने बताया कि गैंगस्टर अमित कसाना के लिए अतुल कसाना रंगदारी वसूली का काम करता है. अतुल कसाना ने ही वर्चुअल नंबर (नॉर्थ वर्जिनिया यूएसए) के सिम से इंटरनेट कॉलिंग करके रंगदारी मांगी थी. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इस गिरोह के लोग वर्चुअल नंबर से फोन करके लोगों से रंगदारी वसूलते हैं. दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2021 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).