एजेंसी न्यूज

स्टेन का दावा, भारतीय दर्शकों के डर से गोल्ड ने ग्वालियर में तेंदुलकर को आउट नहीं दिया था

स्टेन ने कहा कि तेंदुलकर जब दोहरे शतक से दस रन दूर थे तब उन्होंने भारत के इस स्टार बल्लेबाज को पगबाधा आउट कर दिया था लेकिन मैदानी अंपायर गोल्ड ने उन्हें आउट नहीं दिया।

स्टेन का दावा, भारतीय दर्शकों के डर से गोल्ड ने ग्वालियर में तेंदुलकर को आउट नहीं दिया था

लंदन, 16 मई दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने दावा किया है कि अंपायर इयान गोल्ड ने 2010 में भारतीय दर्शकों की कड़ी प्रतिक्रिया के डर से उस समय सचिन तेंदुलकर को जान बूझकर आउट नहीं दिया था जब वह वनडे क्रिकेट में ऐतिहासिक दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे।

स्टेन ने कहा कि तेंदुलकर जब दोहरे शतक से दस रन दूर थे तब उन्होंने भारत के इस स्टार बल्लेबाज को पगबाधा आउट कर दिया था लेकिन मैदानी अंपायर गोल्ड ने उन्हें आउट नहीं दिया।

उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ स्काई स्पोर्ट्स के पॉडकास्ट में कहा ,‘‘ तेंदुलकर ने ग्वालियर में हमारे खिलाफ वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक बनाया। मुझे याद है कि जब वह 190 के आसपास था तब मैंने उसे आउट कर दिया था। इयान गोल्ड अंपायर थे और उन्होंने उसे नॉटआउट दिया था ।’’

स्टेन ने कहा, ‘‘मैंने उनसे कहा कि आपने उसे आउट क्यों नहीं दिया? वह साफ आउट था। और उन्होंने कहा कि अपने चारों तरफ देखो- अगर मैंने उसे आउट दे दिया तो होटल वापस नहीं जा पाऊंगा।’’

तेंदुलकर ने अंतत: नाबाद 200 रन की पारी खेलते हुए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला दोहरा शतक बनाया। भारत ने उनकी पारी की मदद से द्विपक्षीय श्रृंखला के दूसरे मैचमें तीन विकेट पर 403 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 42.5 ओवर में 248 रन पर आउट करके 153 रन से जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).