एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए जाएं: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को अधिकारियों से कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए और संक्रमण के ताजा मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों को तैयार रखा जाना चाहिए।

देश की खबरें | कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए जाएं: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा

चेन्नई, 11 जून तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को अधिकारियों से कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए और संक्रमण के ताजा मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों को तैयार रखा जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने राज्य में कोविड-19 संबंधी हालात की समीक्षा के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और स्थानीय प्रशासन समेत विभिन्न विभागों को कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मिलकर काम करने की सलाह दी।

तमिलनाडु में कोविड-19 के मामलों में फिर से तेज बढ़ोतरी हुई है। राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 219 नए मामले सामने आए और अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 34,56,916 हो गई। राज्य में संक्रमण से अभी तक 38,025 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्टालिन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने वाले हर उस व्यक्ति की जांच करें, जिनमें संक्रमण के लक्षण नजर आ रहे हों।

मुख्यमंत्री ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और कोविड-19 को रोकने के लिए आवश्यक अन्य कदमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि वायरस से बचने के लिए टीकाकरण एक मात्र हथियार है और सरकार राज्य में हर व्यक्ति के टीकाकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

स्टालिन ने बताया कि राज्य में 93.82 फीसदी लोगों को पहली खुराक और 82.94 फीसदी लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘करीब 43 लाख लोगों को अभी पहली खुराक और 1.20 करोड़ लोगों को दूसरी खुराक दी जानी शेष है। इन लोगों को टीकाकरण के लाभों के बारे में बताकर इसके लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2022 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).