जरुरी जानकारी | स्टीमहाउस ने 700 करोड़ तक जुटाने के लिए गोपनीय मार्ग से आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. औद्योगिक भाप एवं गैस की आपूर्ति करने वाली कंपनी स्टीमहाउस इंडिया ने गोपनीय मार्ग से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की मंजूरी के लिए अर्जी लगाई है।
नयी दिल्ली, दो जुलाई औद्योगिक भाप एवं गैस की आपूर्ति करने वाली कंपनी स्टीमहाउस इंडिया ने गोपनीय मार्ग से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की मंजूरी के लिए अर्जी लगाई है।
मामले से परिचित सूत्रों ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य इस निर्गम के जरिये 500 करोड़ से लेकर 700 करोड़ रुपये तक की राशि जुटाना है।
सूरत स्थित इस कंपनी ने बुधवार को कहा कि उसने अपने इक्विटी शेयरों के प्रस्तावित आईपीओ के संबंध में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और शेयर बाजारों के पास दस्तावेजों का मसौदा दाखिल कर दिया है।
हालांकि, इस निर्गम के वास्तविक आकार की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है लेकिन उद्योग सूत्रों ने इसका आकार 500 करोड़ से लेकर 700 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया है।
संजू समूह की कंपनी स्टीमहाउस इंडिया की स्थापना 2014 में हुई थी। वित्त वर्ष 2023-24 में इसका कुल राजस्व 291.71 करोड़ रुपये रहा था जबकि कंपनी ने 25.97 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

