क्रिकेट से दूर रहना प्रताड़ना की तरह : साव
बीसीसीआई ने पिछले साल 20 वर्ष के इस बल्लेबाज पर 15 नवंबर तक प्रतिबंध लगा दिया था । उन्होंने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन कर लिया था जो आम तौर पर खांसी की दवा में पाया जाता है ।
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल भारत के युवा बल्लेबाज पृथ्वी साव का कहना है कि डोपिंग प्रतिबंध के कारण क्रिकेट से दूर रहने का समय उनके लिये प्रताड़ना की तरह था लेकिन इससे उनकी रनों की भूख बढ गई है ।
बीसीसीआई ने पिछले साल 20 वर्ष के इस बल्लेबाज पर 15 नवंबर तक प्रतिबंध लगा दिया था । उन्होंने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन कर लिया था जो आम तौर पर खांसी की दवा में पाया जाता है ।
साव ने आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के इंस्टाग्राम लाइव सत्र में कहा ,‘‘ वह गलती थी । क्रिकेट से दूर रहने का समय प्रताड़ना की तरह था ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ शक और सवाल पैदा होते हैं लेकिन मैने विश्वास बनाये रखा । मैने कुछ समय लंदन में बिताया जहां अपनी फिटनेस पर काम किया । प्रतिबंध पूरा होने पर मैने घरेलू क्रिकेट में वापसी की और मेरी रनों की भूख बढ गईथी ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ मैने बल्ला उठाया तो अहसास हुआ कि मेरी लय खोई नहीं है । इससे मेरी दृढता बढ गई ।’’
कोरोना वायरस महामारी के बीच मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर उन्होंने कहा कि संयम बनाये रखना जरूरी है ।
उन्होंने कहा ,‘‘ हममें से अधिकांश के पास संयम नहीं है । इस पर काम करना होगा । हर किसी को तलाशना होगा कि उसे क्या पसंद है और उसमें परिपक्वता लानी होगी । इससे अधिक संयमित होने में मदद मिलेगी ।’’
लॉकडाउन के दौरान इंडोर अभ्यास के अलावा वह अपने पिता की किचन में भी मदद कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अंडे बना लेता हूं और कुछ नयी चीजें सीख रहा हूं । पबजी भी खेलता हूं ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

