जरुरी जानकारी | सामाजिक क्षेत्र के 14 मंत्रालयों के आंकड़े पीएम गतिशक्ति मंच से जुड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य एवं पंचायत राज समेत सामाजिक क्षेत्र के लगभग 14 मंत्रालयों ने अपने आंकड़े पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (एनएमपी) मंच से जोड़ दिया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार मई स्वास्थ्य एवं पंचायत राज समेत सामाजिक क्षेत्र के लगभग 14 मंत्रालयों ने अपने आंकड़े पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (एनएमपी) मंच से जोड़ दिया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों, कॉलेजों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों, स्वास्थ्य उप-केंद्रों, सार्वजनिक शौचालयों, डंप साइटों, आंगनवाड़ी केंद्रों, उचित मूल्य की दुकानों, अमृत सरोववर, और डेयरी स्थानों जैसी बुनियादी ढांचा इकाइयों से संबंधित इन मंत्रालयों की जानकारियां एनएमपी पर सूचीबद्ध की गई हैं।

मंत्रालय के अनुसार, इन मंत्रालयों/विभागों के निजी पोर्टलों को विकसित कर दिया गया है, जो एनएमपी के साथ एकीकृत हो गए हैं।

मंत्रालय में लॉजिस्टिक विभाग में विशेष सचिव सुमिता डावरा ने कहा कि पीएम गतिशक्ति एनएमपी की व्यापक स्वीकार्यता के लिए एक समग्र सोच की योजना पर काम किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आंकड़ा प्रबंधन के लिए दिशानिर्देशों के रूप में कार्य करने के लिए सामाजिक क्षेत्र के प्रत्येक मंत्रालय की ओर से मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) विकसित की जानी हैं, जिन्हें राज्य अपना सकते हैं।

सामाजिक क्षेत्र की योजना के लिए एनएमपी की स्वीकार्यता की समीक्षा करने के लिए तीन मई को एक बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान आंकड़ा प्रबंधन के लिए उपायों जैसे- आंकड़ों की गुणवत्ता में सुधार, आंकड़ा अपलोडिंग और आंकड़ों के सत्यापन पर भी विचार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव