देश की खबरें | स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर कर आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के लूणकरणसर तहसील के नाथवाना गांव में शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर स्टेशन मास्टर ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
बीकानेर (राजस्थान), 16 जुलाई जिले के लूणकरणसर तहसील के नाथवाना गांव में शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर स्टेशन मास्टर ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि नाथवाना रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर स्टेशन मास्टर विनोद कुमार (31) ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने क्षत विक्षप्त शव को पटरियों से हटाने के बाद उनके परिजनों को घटना की सूचना दी।
लूणकरणसर थानाधिकारी सुमन परिहार ने बताया कि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और शव को पोस्टमार्टम के लिये स्थानीय अस्पताल के मुर्दाघार रखवाया गया है। परिजनों के शनिवार सुबह यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मृतक स्टेशन मास्टर मूल रूप से सीकर जिले का निवासी था और 2018 से रेलवे में कार्यरत था। उसकी कुछ समय पूर्व शादी हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2021 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

