देश की खबरें | राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.53 करोड़ से अधिक खुराकें
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोरोना वायरस रोधी टीके की 1.53 करोड़ से अधिक खुराकें हैं तथा चार लाख और खुराकें उन्हें अगले तीन दिनों में दी जाएंगी।
नयी दिल्ली, 13 जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोरोना वायरस रोधी टीके की 1.53 करोड़ से अधिक खुराकें हैं तथा चार लाख और खुराकें उन्हें अगले तीन दिनों में दी जाएंगी।
मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक भारत सरकार द्वारा (निशुल्क) और सीधे खरीद श्रेणी में 26 करोड़ से ज्यादा (26,64,84,350) खुराकें मुहैया कराई गई हैं।
मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से (रविवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार) बर्बादी समेत 25,12,66,637 खुराकों का इस्तेमाल किया जा चुका है।
उसने कहा, “ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के पास टीकाकरण के लिए अब भी 1.53 करोड़ से अधिक (1,53,79,233) खुराकें मौजूद हैं। इसके अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 4,48,460 खुराकें अगले तीन दिनों में मिलेंगी।”
राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत, केंद्र निशुल्क टीका मुहैया कराकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सहायता कर रहा है।
इसके अलावा, केंद्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा टीकों की सीधी खरीद में भी मदद कर रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2021 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

