नयी दिल्ली, 18 अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 57.88 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी है और 18,62,530 अन्य खुराक दी जानी हैं।
इसमें से इस्तेमाल सहित कुल खपत 55,11,64,635 खुराक (सुबह 8 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) है।
मंत्रालय ने कहा कि 94 लाख से अधिक शेष और अप्रयुक्त खुराक अभी भी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं।
इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्रालय ने कहा कि अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए टीका उपलब्धता के अग्रिम अनुमान और टीका आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने के लिए टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड-19 टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है।
कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नए चरण में, केंद्र सरकार देश में निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे 75 प्रतिशत टीकों की खरीद कर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आपूर्ति (मुफ्त) करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY