देश की खबरें | शासन में एक-दूसरे के सर्वोत्तम तरीकों को अपनाएं राज्य : जितेंद्र सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि राज्यों को शासन में एक-दूसरे के सर्वोत्तम तरीकों को अपनाना चाहिए।

भुवनेश्वर, चार दिसंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि राज्यों को शासन में एक-दूसरे के सर्वोत्तम तरीकों को अपनाना चाहिए।

उन्होंने ‘सुशासन के तरीकों की प्रतिकृति’ पर एक क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में बोलते हुए कहा कि नागरिक केंद्रित प्रशासन मोदी सरकार के शासन मॉडल के केंद्र में है।

कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा कि शासन की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में केंद्र सरकार में बदलाव राज्यों और जिलों में परिलक्षित होना चाहिए क्योंकि इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि शासन में सर्वोत्तम तरीकों को सभी राज्यों द्वारा अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे तरीके साझा होने पर सर्वोत्तम तरीके बन जाते हैं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वर्चुअल माध्यम से सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन में क्षमता निर्माण, लक्ष्यों के साथ रणनीतियों को संरेखित करना, जवाबदेह होना, उच्च स्तर की नैतिकता, भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को परिभाषित करना तथा सबसे ऊपर जन-समर्थक दृष्टिकोण का होना शामिल है।

पटनायक ने कहा, "सुशासन अंततः परिवर्तन का सबसे बड़ा साधन है और हम सभी की लोगों के प्रति वास्तविक जिम्मेदारी है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड