जरुरी जानकारी | राज्यों का राजकोषीय घाटा 2021-22 में कम होकर 4.1 प्रतिशत रहने का अनुमान: इंडिया रेटिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने शुक्रवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि देश में राज्यों का राजकोषीय घाटा कम होकर चालू वित्त वर्ष में 4.1 प्रतिशत पर रह सकता है। इससे पहले इसके 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था।

मुंबई, 27 अगस्त इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने शुक्रवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि देश में राज्यों का राजकोषीय घाटा कम होकर चालू वित्त वर्ष में 4.1 प्रतिशत पर रह सकता है। इससे पहले इसके 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था।

वित्त वर्ष 2021-22 में राजकोषीय घाटे के अपने पूर्वानुमान में मामूली कमी के साथ ही रेटिंग एजेंसी को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में कुल ऋण-जीडीपी अनुपात 34 प्रतिशत के पिछले अनुमान के मुकाबले कम होकर 32.4 प्रतिशत रह सकता है।।

रेटिंग एजेंसी ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि भारत में राज्यों का कुल राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मुकाबले होकर 4.1 प्रतिशत रह जायेगा।’’

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि आर्थिक सुधार और टीकाकरण में तेजी के कारण राज्य सरकारों की राजस्व प्राप्तियों में सुधार की उम्मीद है।

एजेंसी ने कहा कि इससे राज्यों में व्यापार तथा वाणिज्यिक गतिविधियों पर प्रतिबंधों में और ढील मिलेगी।

इंडिया रेटिंग्स ने कहा, ‘‘अब हम उम्मीद करते हैं कि राज्यों का कुल राजस्व घाटा वित्त वर्ष 2021-22 में सकल घरेलू उत्पाद का 1.3 प्रतिशत रहेगा, जबकि पहले इसके 1.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था।’’

एजेंसी ने 14 राज्यों के पहली तिमाही के आंकड़ों के विश्लेषण में पाया कि इस दौरान राज्यों की कुल राजस्व प्राप्तियां 30.8 प्रतिशत बढ़कर 3.95 लाख करोड़ रुपये हो गईं। हालांकि, उसका कहना है कि यह वृद्धि पिछले वर्ष के निम्न तुलनात्मक आधार के ऊपर हासिल की गई है।

एजेंसी ने इससे आगे कहा कि 14 राज्यों की खुद की कर प्राप्ति और गैर- कर राजस्व प्राप्ति चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर क्रमश: 77 प्रतिशत और 46 प्रतिशत की वृद्धि रही है। इससे यह संकेत मिलता है कि इन राज्यों का राजस्व संग्रह कोविड की दूसरी लहर के बीच भी मजबूत रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड