देश की खबरें | राज्य, जिलों को कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों का पूर्व पंजीकरण को-विन 2.0 पर कराना होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45-59 वर्ष के लोगों के लिए पंजीकरण शुरू होने से पहले राज्यों एवं जिलों को कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों (सीवीसी) का पूर्व पंजीकरण को-विन 2.0 पोर्टल पर कराना जरूरी होगा ताकि नागरिकों को सीवीसी की सूची उपलब्ध हो सके।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45-59 वर्ष के लोगों के लिए पंजीकरण शुरू होने से पहले राज्यों एवं जिलों को कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों (सीवीसी) का पूर्व पंजीकरण को-विन 2.0 पोर्टल पर कराना जरूरी होगा ताकि नागरिकों को सीवीसी की सूची उपलब्ध हो सके।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पंजीकरण एक मार्च सुबह 9 बजे से शुरू होगा। पात्र लाभार्थी अपनी पसंद का केंद्र चुन सकते हैं और उपलब्ध स्लॉट के आधार पर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा को-विन 2.0 पर जारी दिशानिर्देश नोट के अनुसार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक टीकाकरण चक्र में दी जाने वाली खुराक की संख्या तय करना होगा ।

जहां तक टीकाकरण स्लॉट का संबंध है, इन्हें आगे मोबिलाइजेशन स्लॉट और ओपन स्लॉट के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। मोबिलाइजेशन स्लॉट वे होते हैं जिनके लिए संबंधित राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऑन-साइट पंजीकरण, अपॉइंटमेंट, सत्यापन और टीकाकरण के लिए लाभार्थियों को जुटाएंगे।

इसके लिए ऑनलाइन इंटरफेस के माध्यम से लाभार्थियों के लिए पूर्व-पंजीकरण की कोई आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे स्लॉट का अनुपात संबंधित राज्य और केंद्र सरकार द्वारा तय किया जाएगा।

सामान्य नागरिकों के लिए ओपन स्लॉट ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के लिए खुले रहेंगे। एक सत्र के लिए ओपन स्लॉट की संख्या सीवीसी सत्र क्षमता से आरक्षित स्लॉट घटाकर तय की जाएगी।

दिशानिर्देश नोट, ‘‘यह अनुशंसा की जाती है कि शुरूआत में कोई भी विशेष कोविड-19 टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) या तो पूरी तरह से आरक्षित हो सकता है या उसकी पूर्ण क्षमता ऑनलाइन सेल्फ-अपॉन्टेंट के लिए खोली जा सकती है, ताकि वहां कतार प्रबंधन में भ्रम और समस्याओं से बचा जा सके।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\