जरुरी जानकारी | राज्यों की उधारी लागत में कमी जारी, 0.06 प्रतिशत घटकर 7.46 प्रतिशत हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राज्यों की उधारी लागत में लगातार चौथे सप्ताह कमी हुई है। मंगलवार को साप्ताहिक नीलामी में यह दर 0.06 प्रतिशत घटकर 7.46 प्रतिशत रह गई।

मुंबई, 13 सितंबर राज्यों की उधारी लागत में लगातार चौथे सप्ताह कमी हुई है। मंगलवार को साप्ताहिक नीलामी में यह दर 0.06 प्रतिशत घटकर 7.46 प्रतिशत रह गई।

राज्य के विकास ऋणों की ताजा नीलामी में दस राज्यों ने 10,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो उधारी के तय कार्यक्रम के मुकाबले 1.5 प्रतिशत अधिक है। कोविड महामारी के प्रकोप के दौरान केंद्र सरकार से अधिक अनुदान मिलने के कारण राज्य संकेतित राशि से बहुत कम उधार ले रहे थे।

पिछले सप्ताह केंद्र ने जुलाई के लिए कर हस्तांतरण के रूप में 58,300 करोड़ रुपये जारी किए थे। यह राशि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के प्रत्येक महीने में दी गई राशि 47,600 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा केंद्र ने जुलाई में 10 राज्यों को पूंजीगत व्यय के लिए 31,500 करोड़ रुपये की विशेष सहायता दी।

राज्यों की उधारी लागत पिछले सप्ताह 0.06 प्रतिशत घटकर 7.46 प्रतिशत रह गई। हालांकि इस दौरान उधारी की औसत अवधि 13 साल से बढ़कर 14 साल हो गई।

गिरावट के रुझानों के अनुरूप 10 वर्षीय सरकारी प्रतिभूतियों का प्रतिफल 7.14 प्रतिशत से घटकर 7.08 प्रतिशत रह गया।

हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और सिक्किम ने नीलामी में भाग नहीं लेने के संकेत दिए थे, हालांकि उन्होंने 5,800 करोड़ रुपये उठाए। गोवा ने 800 करोड़ रुपये उधार लिए। दूसरी ओर हरियाणा, केरल, मेघालय, तमिलनाडु और बंगाल ने उधार लेने के संकेत देने के बावजूद नीलामी में भाग नहीं लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\