देश की खबरें | हरियाणा के कंडेला गांव में तीन फरवरी को होगी किसानों की प्रदेश स्तरीय महापंचायत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद जिले में कंडेला गांव स्थित खेल स्टेडियम में तीन फरवरी को किसानों की प्रदेश स्तरीय महापंचायत होगी जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह व प्रदेश अध्यक्ष रतनमान सहित प्रदेश भर के किसान भाग लेंगे।

जींद,एक फरवरी हरियाणा के जींद जिले में कंडेला गांव स्थित खेल स्टेडियम में तीन फरवरी को किसानों की प्रदेश स्तरीय महापंचायत होगी जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह व प्रदेश अध्यक्ष रतनमान सहित प्रदेश भर के किसान भाग लेंगे।

कंडेला स्थित खेल स्टेडियम का सोमवार को निरीक्षण करने के उपरांत भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने बताया कि इस किसान महापंचायत का आयोजन कंडेला खाप की ओर से किया जा रहा है और खाप प्रधान टेकराम कंडेला सहित दर्जनों खाप पंचायतों के प्रधान भी इसमें शामिल होंगे।

उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में दर्जनों खाप पंचायतों का समर्थन भारतीय किसान यूनियन को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि भाकियू की ओर से पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, फतेहाबाद, सिरसा, करनाल, पानीपत, भिवानी, सोनीपत, झज्जर, दादरी सहित कई जिलों के किसानों को इस महापंचायत में आमंत्रित किया गया है।

भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतनमान से किसानों से किसान आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

रतनमान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस मामले को हल करने के लिए जो हाथ बढ़ाए हैं किसान उसका स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि देश के प्रधानमंत्री किसान हित में जल्द ही कृषि से संबंधित तीन विवादित कानूनों को वापस लेने की घोषणा करेंगे।

इस बीच स्वास्थ्य कारणों की वजह से प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने बिल्लू खांडा को भाकियू का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया हैं। खांडा इस समय संगठन में प्रदेश प्रवक्ता का कार्यभार संभाल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी