देश की खबरें | किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने पर राज्य सरकारें लेगी निर्णय : तोमर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को कहा कि केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किये गये किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने के बारे में संबंधित राज्य सरकारें निर्णय करेगी, क्योंकि कानून व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है।
गुना (मप्र), 12 दिसंबर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को कहा कि केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किये गये किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने के बारे में संबंधित राज्य सरकारें निर्णय करेगी, क्योंकि कानून व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है।
गुना हवाई पट्टी पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने किसानों द्वारा एक साल से अधिक चले अपने इस आंदोलन को बृहस्पतिवार को समाप्त करने का स्वागत भी किया है।
किसानों पर आंदोलन के दौरान दर्ज प्रकरणों को वापस लेने के संबंध में पूछे गये सवाल पर तोमर ने कहा, ‘‘यह राज्य सरकार की कानून व्यवस्था का मामला है। वही इस मामले में निर्णय लेगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘किसान आंदोलन समाप्ति किसी की हार-जीत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस लेकर किसानों का मान रखा है।’’
एक अन्य सवाल के जवाब में तोमर ने कहा कि किसानों को उर्वरकों की आपूर्ति कराई जा रही है। वह यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।
बाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने यह व्यवस्था की है कि एक-एक पाई सीधे हितग्राहियों के खाते में पहुंचती है और बीच के सभी बिचौलिए और दलाल खत्म कर दिए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2021 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

