देश की खबरें | आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है राज्य सरकार : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार आपदा से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति के साथ है और मानवीय दृष्टिकोण के साथ राहत उपलब्ध करवाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी आपदा में न्यूनतम जनहानि तथा अधिकतम राहत सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है।

जयपुर, 14 अक्टूबर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार आपदा से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति के साथ है और मानवीय दृष्टिकोण के साथ राहत उपलब्ध करवाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी आपदा में न्यूनतम जनहानि तथा अधिकतम राहत सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है।

गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 23वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में अतिवृष्टि से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी परंतु उचित प्रबंधन से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि अतिवृष्टि से खराब हुए फसलों से प्रभावित किसानों की उचित गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिलाने का काम किया जा रहा है। उसमें कीा गया, बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने तथा उचित मुआवजा दिलाने के लिए पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक एवं सर्वेक्षकों की टीम लगातार काम कर रही है।

बैठक में बताया गया कि बारिश से फसल खराब होने से जुड़े 1.5 लाख दावों में से 40 हजार का सर्वे किया जा चुका है और बाकी भी जल्दी पूरा कर मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

बैठक में तय हुआ कि बारिश के कारण जिन किसानों की सरसों की फसल खराब हुई है उन्हें सरसों के बीज के 1.17 लाख मिनीकिट नि:शुल्क दिए जाएंगे।

बैठक में बताया गया कि राज्य में पिछले तीन साल में किसानों को 16 हजार करोड़ रुपए के बीमा दावा का भुगतान किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि के इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें पर्व की शुभकामनाएं

\