देश की खबरें | राज्य सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए : हरियाणा के डीएसपी की हत्या पर भाजपा सांसद ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बृजेंद्र सिंह ने मंगलवार को हरियाणा के नूंह जिले में अवैध खनन की जांच कर रहे एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि यह स्वीकार्य नहीं है और प्रदेश सरकार को अपराधियों को स्पष्ट संदेश देने के लिए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बृजेंद्र सिंह ने मंगलवार को हरियाणा के नूंह जिले में अवैध खनन की जांच कर रहे एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि यह स्वीकार्य नहीं है और प्रदेश सरकार को अपराधियों को स्पष्ट संदेश देने के लिए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

तावड़ू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने दस्तावेजों की जांच के लिये एक डंपर-ट्रक को रुकने का संकेत दिया, लेकिन वाहन चालक ने गति बढ़ा दी और उन्हें कुचल दिया। अधिकारी के साथ मौजूद उनके सुरक्षाकर्मी व वाहन चालक ने किसी तरह सड़क किनारे कूदकर अपनी जान बचाई।

पुलिस ने कहा कि उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र सिंह अपने दल के साथ तावड़ू के निकट पचगांव इलाके में अरावली की पहाड़ियों में अवैध खनन रोकने के लिये छापा मारने गए थे। उन्होंने दोपहर करीब 11 बजकर 50 मिनट पर एक ट्रक को देखा।

इस घटना की निंदा करते हुए सिरसा से भाजपा सांसद ने कहा कि यह खनन माफिया द्वारा “निर्मम हत्या” है और इसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, “वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की इस तरह से हत्या स्वीकार्य नहीं है। राज्य में आपराधिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देने के लिये प्रदेश सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।”

बृजेंद्र सिंह ने कहा, “अगर एक वरिष्ठ अधिकारी की हत्या होती है तो स्पष्ट है हरियाणा में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जाएंगे। यह संगठित अपराध जैसा मामला लगता है और इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए।”

हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सत्ता में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\