एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | त्रिपुरा पश्चिम सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष साहा का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष कुमार साहा का आगामी लोकसभा चुनाव में त्रिपुरा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब से मुकाबला है।

देश की खबरें | त्रिपुरा पश्चिम सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष साहा का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब से

अगरतला, नौ मार्च त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष कुमार साहा का आगामी लोकसभा चुनाव में त्रिपुरा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब से मुकाबला है।

कांग्रेस द्वारा जारी 39 उम्मीदवारों की पहली सूची में साहा को त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले भाजपा के संसदीय बोर्ड द्वारा घोषित पहली सूची में देब का नाम शामिल था।

आशीष कुमार साहा ने कांग्रेस के टिकट पर 2013 का विधानसभा चुनाव बारदोवाली सीट से जीता और बाद में 2016 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में, उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में बारदोवाली सीट से जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में लौट आए।

साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हराया था।

आशीष कुमार साहा ने कहा कि कांग्रेस विपक्षी दलों के मोर्चे ‘इंडिया’ के तहत माकपा के साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस ने पश्चिम त्रिपुरा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है जबकि माकपा त्रिपुरा पूर्वी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित करेगी जो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

आशीष कुमार साहा ने पत्रकारों से कहा, “हम भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी राजनीतिक दलों की एकता को मजबूत करना चाहते हैं और लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी राजनीतिक ताकतों से भाजपा खेमे के खिलाफ एकजुट होने की अपील करते हैं।”

त्रिपुरा में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने पुष्टि की कि उनकी पार्टी भाजपा के खिलाफ है और पूरे विपक्ष को एकजुट करने के पक्ष में है।

उन्होंने कहा, "हमारे दरवाजे चर्चा के लिए खुले हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2024 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).