जरुरी जानकारी | स्टार्टअप नए भारत की रीढ़, आने वाला समय हमारा है: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को उद्यमियों से आह्वान किया कि वे ‘चूकें नहीं’ और अधिक से अधिक अवसरों का लाभ उठाएं क्योंकि भारत 2047 तक 35 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को उद्यमियों से आह्वान किया कि वे ‘चूकें नहीं’ और अधिक से अधिक अवसरों का लाभ उठाएं क्योंकि भारत 2047 तक 35 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि भारत एक वैश्विक अगुआ के रूप में उभरा है और इसकी कहानी आत्मविश्वास, सुशासन और निरंतर नवाचार की है।

केंद्रीय मंत्री ने आगामी ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ के लिए एक उद्घाटन कार्यक्रम में कहा, “मेरा मानना है कि स्टार्टअप नए भारत की रीढ़ बनेंगे। आने वाला समय हमारा है।”

उन्होंने कहा, “मुझे आशा है कि हम नहीं चूकेंगे। मुझे आशा है कि सभी स्टार्टअप्स को यह संदेश स्पष्ट रूप से जाएगा कि वे इस अवसर को न चूकें।”

उन्होंने कहा कि आगामी व्यापक कार्यक्रम देशभर में चल रही स्टार्टअप क्रांति को प्रदर्शित करेगा।

गोयल ने विश्वास जताया कि युवा भारतीय ‘अमृत काल’ में देश की नियति को आकार देंगे।

अनुराग

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर