एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | स्टार्टअप 'दुकान' ने चैटबोट तैनात कर अपने 90 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ई-कॉमर्स क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनी ‘दुकान’ ने अपने 90 प्रतिशत कर्मचारियों को हटाकर उनकी जगह कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित चैटबोट को तैनात किया है।

जरुरी जानकारी | स्टार्टअप 'दुकान' ने चैटबोट तैनात कर अपने 90 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर किया

नयी दिल्ली, 11 जुलाई ई-कॉमर्स क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनी ‘दुकान’ ने अपने 90 प्रतिशत कर्मचारियों को हटाकर उनकी जगह कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित चैटबोट को तैनात किया है।

स्टार्टअप कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुमित शाह ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मुनाफा कमाने को प्राथमिकता देते हुए कर्मचारियों की जगह एआई चैटबोट की सेवाएं लेने का फैसला किया गया है।

शाह ने ट्वीट में कहा, ‘‘हमें इस चैटबोट एआई की वजह से अपने सपोर्ट टीम के 90 प्रतिशत सदस्यों की छंटनी करनी पड़ी है।’’

उन्होंने इसे एक मुश्किल फैसला बताने के साथ ही कहा कि ऐसा करना निहायत जरूरी था।

इसके साथ ही शाह ने चैटबोट के आने से सपोर्ट सेवाओं की लागत 85 प्रतिशत तक घटने और समाधान में लगने वाले समय को भी दो घंटे से कम होकर तीन मिनट हो जाने का दावा किया है।

सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर दुकान के 90 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की कई लोगों ने तीखी आलोचना करते हुए इसे असंवेदनशील कदम बताया है।

हालांकि, शाह ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था की हालत को देखते हुए स्टार्टअप यूनिकॉर्न बनने के बजाय मुनाफा कमाने को प्राथमिकता दे रहे हैं और हम भी ऐसा ही कर रहे हैं।’’

उन्होंने निकाले गए कर्मचारियों को मिले मुआवजे के बारे में एक उपयोगकर्ता के सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा,‘‘मदद के बारे में जब लिंक्डइन पर पोस्ट करूंगा तब देख लेना मेरा पोस्ट। यहां ट्विटर पर लोग मुनाफा देखते हैं सहानुभूति नहीं।’’

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2023 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).