विदेश की खबरें | भारत के साथ खड़े हैं, पहलगाम हमले के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए: अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने पहलगाम में ‘‘जघन्य’’ आतंकवादी हमला करने के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाए जाने का आह्वान करते हुए कहा कि वह भारत के साथ खड़ा है और आतंकवाद के सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, 25 अप्रैल अमेरिका ने पहलगाम में ‘‘जघन्य’’ आतंकवादी हमला करने के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाए जाने का आह्वान करते हुए कहा कि वह भारत के साथ खड़ा है और आतंकवाद के सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘जैसा कि (अमेरिका के) राष्ट्रपति (डोनाल्ड) ट्रंप और विदेश मंत्री (मार्को) रुबियो ने भी स्पष्ट किया है, अमेरिका भारत के साथ खड़ा है और आतंकवाद के सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है।’’

ब्रूस ने कहा, ‘‘हम लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त करते हैं और घायलों के स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हम इस जघन्य कृत्य के अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाए जाने का आह्वान करते हैं।’’

कश्मीर के पहलगाम शहर के पास मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में 26 नागरिक मारे गए। मृतकों में अधिकतर पर्यटक थे।

यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका को लगता है कि इस हमले के पीछे संभवत: पाकिस्तान का हाथ है और क्या वाशिंगटन दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में कोई भूमिका निभा रहा है, ब्रूस ने कहा कि स्थिति की गंभीरता के कारण यह मुद्दा उठा है, लेकिन वह इस समय इस पर कोई और टिप्पणी नहीं करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको बता सकती हूं कि जैसा कि हम सभी जानते हैं, यह तेजी से बदलता घटनाक्रम है और जैसा कि आप कल्पना कर सकते हैं, हम इस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। स्पष्ट है कि हम कश्मीर या जम्मू की स्थिति पर कोई रुख नहीं अपना रहे इसलिए मैं आज सिर्फ इतना ही कह सकती हूं।’’

जब उनसे पूछा गया कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की थी, तो उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने कहा है...मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\