एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | इंजीनियर और लॉयड के नाम पर स्टैंड, लंकाशर काउंटी क्लब ने सम्मानित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लंकाशर काउंटी क्रिकेट क्लब ने भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारुख इंजीनियर और वेस्टइंडीज के दिग्गज कप्तान क्लाइव लॉयड के नाम पर स्टैंड का नामकरण कर उन्हें सम्मानित किया।

खेल की खबरें | इंजीनियर और लॉयड के नाम पर स्टैंड, लंकाशर काउंटी क्लब ने सम्मानित किया

मैनचेस्टर, 23 जुलाई लंकाशर काउंटी क्रिकेट क्लब ने भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारुख इंजीनियर और वेस्टइंडीज के दिग्गज कप्तान क्लाइव लॉयड के नाम पर स्टैंड का नामकरण कर उन्हें सम्मानित किया।

इंजीनियर ने 1968 से 1976 तक लंकाशर का प्रतिनिधित्व किया, उन्होंने क्लब के लिए 175 मैच खेले जिनमें 5,942 रन बनाने के साथ 429 कैच लिए और 35 स्टंपिंग की।

इंजीनियर का क्लब में शामिल होना ‘टर्निंग प्वाइंट’ रहा और उनकी मदद से क्लब ने 15 साल का सूखा खत्म करने के बाद 1970 और 1975 के बीच चार बार ‘जिलेट कप’ जीता।

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में यादगार प्रदर्शन और भारतीय क्रिकेट से गहरे जुड़ाव के बावजूद इंजीनियर के नाम पर वहां कोई स्टैंड नहीं है।

दो बार विश्व कप विजेता कप्तान लॉयड 1970 के दशक की शुरुआत में विदेशी खिलाड़ी के रूप में लंकाशर में शामिल हुए थे।

लंकाशर के साथ लॉयड का दो दशक लंबा जुड़ाव अहम रहा। यह सम्मान इंजीनियर और लॉयड दोनों के काउंटी के लिए किए गए योगदान की अहमियत दर्शाता है।

इंजीनियर (87 वर्ष) ने संन्यास के बाद मैनचेस्टर को अपना घर बना लिया है और यहीं रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).