देश की खबरें | ओडिशा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भगदड़, 10 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मलकानगिरी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ''माल्यबंता महोत्सव'' के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मलकानगिरी, 18 जनवरी ओडिशा के मलकानगिरी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ''माल्यबंता महोत्सव'' के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार शाम की है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 20,000 लोगों के बैठने की क्षमता वाले डीएनके मैदान में लगभग 40,000 लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं लेकिन सभी की हालत स्थिर बताई जाती है।
सभी घायलों को इलाके के जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2023 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

