देश की खबरें | कृषि विधेयकों को लेकर स्टालिन ने पलानीस्वामी पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कृषि विधेयकों को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की टिप्पणी पर बुधवार को पलटवार करते हुए कहा कि किसान इसलिये प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि इन विधेयकों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का कोई जिक्र नहीं है। स्टालिन ने पलानीस्वामी से केन्द्र सरकार के इस कदम का समर्थन करने का कारण भी पूछा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 23 सितंबर द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कृषि विधेयकों को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की टिप्पणी पर बुधवार को पलटवार करते हुए कहा कि किसान इसलिये प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि इन विधेयकों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का कोई जिक्र नहीं है। स्टालिन ने पलानीस्वामी से केन्द्र सरकार के इस कदम का समर्थन करने का कारण भी पूछा।

गौरतलब है कि पलानीस्वामी ने मंगलवार को कहा था कि संसद द्वारा पारित विधेयकों में क्या बुराई है। साथ ही उन्होंने कहा कि था कि वह आज भी खेती करते हैं और वह खुद को किसान कहे जाने पर गौरवान्वित महसूस करते हैं।

यह भी पढ़े | Union Minister Suresh Angadi Dies: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,पीएम मोदी, सहित इन नेताओं ने जताया दुख.

स्टालिन ने पलानीस्वामी पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को किसान कहने वाला कोई व्यक्ति इन विधेयकों का समर्थन नहीं करेगा, जोकि पूरी तरह से उनके खिलाफ है।

तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष स्टालिन ने मुख्यमंत्री से विभिन्न राज्यों में प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा इन विधेयकों को ''किसान-विरोधी'' कहे जाने के आरोपों पर जवाब देने के लिये भी कहा।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री Narendra Singh Tomar ने कहा- झूठ बोलकर किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस.

विभिन्न राज्यों में किसान केन्द्र सरकार के तीन विधेयकों का विरोध कर रहे हैं। सरकार का दावा है कि इन विधेयकों के जरिये कृषि सेक्टर में और अधिक खुलापन लाया जाएगा।

स्टालिन ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा, ''हर जगह के किसान अपने उत्पादन के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मांग रहे हैं। संसद के दोनों सदनों में विधेयकों पर भाजपा का साथ देकर मुख्यमंत्री ने किसान-विरोधी विधेयकों का समर्थन किया है। ''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी