देश की खबरें | हिरासत में मारे गए युवक के परिवार से स्टालिन ने कहा, 'मुझे खेद है'
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि शिवगंगा में 29 वर्षीय युवक की हिरासत में मौत ‘अन्यायपूर्ण’ थी और किसी के साथ भी ऐसा नहीं होना चाहिए।
चेन्नई, एक जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि शिवगंगा में 29 वर्षीय युवक की हिरासत में मौत ‘अन्यायपूर्ण’ थी और किसी के साथ भी ऐसा नहीं होना चाहिए।
स्टालिन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी।
मृतक अजित कुमार की मां के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में मुख्यमंत्री ने उनसे मजबूत बने रहने को कहा।
उन्होंने कुमार की मां से कहा, ‘‘मुझे बहुत खेद है, मैंने कार्रवाई करने को कहा है, गंभीर कार्रवाई करने को। मजबूत बने रहें।’’
स्टालिन ने 'एक्स' पर कुमार के परिवार के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत का वीडियो भी साझा किया।
कुमार के भाई से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले में तुरंत कार्रवाई की गई (पांच पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी, एक डीएसपी (पुलिस उपायुक्त) का निलंबन और एसपी (पुलिस अधीक्षक) को अनिवार्य प्रतीक्षा पर रखा गया है)।
वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘हम उचित सजा सुनिश्चित करेंगे।’’
स्टालिन ने एक अन्य संदेश में कहा, ‘‘तिरुप्पुवनम (शिवगंगा) के युवक के साथ जो क्रूरता हुई, वह किसी के साथ नहीं होनी चाहिए; यह एक ऐसी गलती है, जिसे किसी भी सूरत में जायज नहीं ठहराया जा सकता। यह सरकार उन लोगों (पुलिसकर्मियों) को सजा सुनिश्चित करेगी, जो अपना कर्तव्य निभाने में विफल रहे हैं और पीड़ित के परिवार के साथ खड़ी रहेगी।’’
स्टालिन ने अपने कैबिनेट सहयोगी केआर पेरियाकरुप्पन के माध्यम से कुमार के परिवार से बात की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

