एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | स्टालिन ग्राम सभा की बैठक का इस्तेमाल राज्य सरकार को दोषी ठहराने के लिए कर रहे : पलानीस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल द्रमुक के अध्यक्ष एमके स्टालिन जन ग्राम सभा की बैठक का इस्तेमाल परोक्ष रूप से अन्नाद्रमुक की सरकार को दोषी ठहराने एवं लोगों को धोखा देने के लिए कर रहे हैं।

देश की खबरें | स्टालिन ग्राम सभा की बैठक का इस्तेमाल राज्य सरकार को दोषी ठहराने के लिए कर रहे : पलानीस्वामी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इरोड, छह जनवरी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल द्रमुक के अध्यक्ष एमके स्टालिन जन ग्राम सभा की बैठक का इस्तेमाल परोक्ष रूप से अन्नाद्रमुक की सरकार को दोषी ठहराने एवं लोगों को धोखा देने के लिए कर रहे हैं।

द्रमुक अध्यक्ष पर हमला करते हुए पलानीस्वामी ने ऐसी बैठकों के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों की वैधानिक पवित्रता तभी होती है जब इनका आयोजन सरकार करती है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे द्रमुक नेता की बैठक के झांसे में नहीं आए।

पलानीस्वामी ने कहा कि इन बैठकों से कोई लाभ नहीं होगा।

दो दिन के लिए जिले में चुनाव अभियान के लिए आए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि आखिर स्टालिन की बैठकों का क्या लाभ हुआ।

इरोड के भवानी में जनसभा को संबोधित करते हुए पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘वह (स्टालिन) मक्कल ग्राम सभा (जन ग्राम सभा) का आयोजन केवल सरकार को दोषी ठहराने एवं जनता को भ्रमित करने के लिए कर रहे हैं।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ उन्होंने इसी तरह की बैठकें वर्ष 2019 के लोकसभा के दौरान की थी और जनता से आवेदन प्राप्त किये थे। अभी उन आवेदनों की स्थिति क्या है? उन आवेदनों को किसके पास जमा किया गया या क्या उन शिकायतों को दूर करने के लिए उन्होंने कोई कदम उठाया?’’

पलानीस्वामी ने कहा कि केवल चुनी हुई सरकार लोगों की शिकायतों को दूर कर सकती है न कि विपक्षी पार्टी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2021 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).