एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पनीरसेल्वम के छोटे भाई के निधन पर स्टालिन ने जताया दुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अन्नाद्रमुक संयोजक और पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम के छोटे भाई ओ बालमुरुगन का शुक्रवार को बीमारी के कारण निधन हो गया। पार्टी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पनीरसेल्वम के छोटे भाई के निधन पर स्टालिन ने जताया दुख

चेन्नई, 14 मई अन्नाद्रमुक संयोजक और पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम के छोटे भाई ओ बालमुरुगन का शुक्रवार को बीमारी के कारण निधन हो गया। पार्टी ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और अन्नाद्रमुक के सह-संयोजक के पलानीस्वामी ने पनीरसेल्वम के प्रति संवेदनाएं जताई।

अन्नाद्रमुक ने एक बयान में कहा कि बालमुरुगन का शुक्रवार को थेनी जिले के पेरियाकुलम में बीमारी के कारण निधन हो गया।

स्टालिन ने कहा कि उन्हें बालमुरुगन के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ और उन्होंने पनीरसेल्वम से फोन पर बात की तथा उन्हें, उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति संवदेनाएं जताई।

बयान में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने बालमुरुगन के निधन पर दुख जताया और पनीरसेल्वम तथा उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

पनीरसेल्वम भी पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2021 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).