एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | स्टालिन द्रमुक के विधायक दल के नेता चुने गए, सात मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रमुक के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन को मंगलवार को आम सहमति से पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया। वह सात मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

देश की खबरें | स्टालिन द्रमुक के विधायक दल के नेता चुने गए, सात मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

चेन्नई, चार मई द्रमुक के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन को मंगलवार को आम सहमति से पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया। वह सात मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

द्रमुक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, ‘‘पार्टी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन द्रमुक विधायक दल के नेता चुने गए।’’ पार्टी ने कहा कि स्टालिन को विधायक दल का नेता चुनने का प्रस्ताव आम सहमति से पारित हो गया।

स्टालिन को विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी मुख्यालय ‘अन्ना अरिवलयम’ में बैठक हुई जिसमें 133 विधायकों ने हिस्सा लिया जिनमें द्रमुक के अलावा सहयोगी दलों के आठ विधायक शामिल थे।

इस बीच सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह सात मई को होगा।

स्टालिन पहले ही कह चुके हैं कि राज भवन में सादा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

द्रमुक प्रमुख के सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन जाकर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2021 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).