देश की खबरें | स्टालिन को चक्कर आया; अस्पताल में भर्ती

चेन्नई, 21 जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को सोमवार सुबह सैर के दौरान ‘हल्का चक्कर’ आ गया जिसके बाद उन्हें यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री से अस्पताल में मिलने गए राज्य के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

दुरईमुरुगन ने बाद में पत्रकारों को बताया, ‘‘मुख्यमंत्री अब ठीक हैं और वह जल्द ही घर लौट आएंगे।’’

इस बीच, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भी अपने पिता मुख्यमंत्री स्टालिन से मिलने अस्पताल पहुंचे।

सुबह की नियमित सैर के दौरान मुख्यमंत्री स्टालिन को हल्का चक्कर आ गया और लक्षणों की जांच के लिए उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चिकित्सा सेवा निदेशक डॉ. अनिल बी. जी. ने यहां एक बयान में कहा कि आवश्यक जांच की जा रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)