एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | स्टालिन ने शिवगंगा में हिरासत में हुई मौत से संबंधित मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को शिवगंगा में हिरासत में हुई 29 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आदेश दिया।

देश की खबरें | स्टालिन ने शिवगंगा में हिरासत में हुई मौत से संबंधित मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया

चेन्नई, एक जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को शिवगंगा में हिरासत में हुई 29 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आदेश दिया।

इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकर दुख हुआ कि पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए अजित कुमार की तिरुप्पुवनम में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने एक बयान में कहा, "यह अनुचित है और इसे माफ नहीं किया जा सकता।"

शुरुआत में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था, बाद में हत्या के आरोप में पांच को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक को अनिवार्य प्रतीक्षा में रखा गया है, जबकि एक डीएसपी को निलंबित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मृतक के परिवार से बात की और उन्हें न्याय सुनिश्चित करने के लिए एक ईमानदार व पारदर्शी जांच का आश्वासन दिया।

स्टालिन ने कहा, "मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने मामले की सीबी-सीआईडी ​​जांच की अनुमति दे दी है। हालांकि, पांच पुलिसकर्मियों पर आरोप लगे हैं, इसलिए जांच को लेकर कोई आशंका न रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए मैंने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है।"

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीबीआई को पूरा सहयोग देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि पुलिसकर्मियों को मानवीय तरीके से व्यवहार करना चाहिए।

उन्होंने कहा, "तिरुप्पुवनम में कुछ पुलिसकर्मियों की हरकतें अक्षम्य हैं। मैं चेतावनी देना चाहता हूं कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).